गया, मई 24 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव के बंद घर में शनिवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण संदीप सिंह का परिवार कोलकाता में रहता है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर उनके घर के मुख्य दरवाजे का तालला तोड़कर अंदर घुसे। इस दौरान दो बक्से का ताला भी तोड़ा गया। चोरी की घटना में चोरों के हाथ क्या लगे यह परिजनों के आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने पास-पड़ोस के घरों के बाहर की कुंडी भी लगा दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...