मधुबनी, मई 20 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में बीती रात करीब 12 बजे बिजली शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से बचन देव पासवान की किराना दुकान जलकर राख हो गई। घटना में नकद सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान के नुकसान की बात बताई जा रही है। बताया जाता है कि दुकान के बगल में जेसीबी से मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। आग की लपटें उठता हुआ देख कर मधुबनी लौकहा मुख्य सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों एवं ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर, संबंधित राजस्व कर्मी मामले की जांच में जुट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...