मोहनपुर भवरख में युवक का निर्वस्त्र मिला शव
मिर्जापुर, मई 17 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर भवरख गांव के पास रविवार की शाम एक युवक का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मोहनपुर भवरख गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जो निर्वस्त्र था। ग्रामीणों ने शव देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
शव की स्थिति शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। उधर निर्वस्त्र युवक का शव मिलने को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा बनी रही। ग्राम प्रधान सुनील पटेल की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही हैकि कहीं तेज धूप और भीषण गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.