देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीयकृत प्लस 2 विद्यालय मोहनपुर हाट में एनडीआरएफ की 9वीं वाहिनी द्वारा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए व्यापक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम एनडीआरएफ टीम के एसआई बलराम कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत आपदा जागरूकता के मूल सिद्धांतों से हुई, जिसमें टीम ने बताया कि किसी भी आपदा के दौरान सही समय पर उठाया गया सुरक्षित कदम अनेक जानें बचा सकता है। प्रशिक्षकों ने बाढ़, भूकंप, सड़क हादसे, वज्रपात व सर्पदंश से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली प्रसिद्ध ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदर्शन भी किया । प्रदर्शन ने विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का व्यवहारिक ज्ञान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.