मोहनपुर प्रीमियर लीग का पहला मैच अदलपुर ने जीता
मुंगेर, मई 6 -- धरहरा,एक संवाददाता। मोहडेर ग्राउंड मोहनपुर में मोहनपुर प्रीमियर लीग (एमपीएल) का पहला मैच बुधवार को आईसीसी क्रिकेट क्लब बसौनी और अदलपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसौनी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 51 रन बनाए। जवाब में अदलपुर की टीम ने 9 ओवर में ही 52 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अदलपुर की ओर से कुंदन कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि करनी सेना के प्रदेश मंत्री डॉ. विक्रांत कुमार सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट का आयोजन पुष्पजीत कुमार उर्फ सीटू सिंह, रितेश सिंह और नीतिश सिंह के द्वारा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.