भागलपुर, फरवरी 20 -- गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर पैक्स के किसानों की धान खरीद नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर किसान परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पैक्स चुनाव को लेकर किसान की धान खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिनेश कुमार दास ने बताया कि इस पंचायत में पैक्स का चुनाव मार्च में होना है। इस वजह से यहां पहले ही तीन लौट में धान की खरीदारी की जा चुकी है। जो भी किसान पैक्स के माध्यम से धान बेचना चाह रहे थे उनका धान लिया गया है, हो सकता है कुछ किसानों का धान रह गया हो, वे किसान व्यापार मंडल के माध्यम से अपना धान बेच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.