देवघर, जून 22 -- देवघर। मोहनपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के संदेह में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि देर शाम तक पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार तीन युवक क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से आने-जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सादे लिबास में देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका...