पाकुड़, अप्रैल 6 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड के फूलझिंझरी पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव की मुख्य सड़क, जो बलको होते हुए मोहनपुर से चेटानपाड़ा होते हुए फुलझिंझरी-सलगाडीह सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। यह वही सड़क है जो कभी लोगों के लिए सबसे आसान और कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने वाला बायपास रास्ता हुआ करती थी। लेकिन कई वर्षो से यही सड़क ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। यह रास्ता पाकुड़िया बाजार, स्कूल और अस्पताल जाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पहले लोग इसी रास्ते से कुछ ही समय में बाजार, बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल पहुंचा देते थे, लेकिन अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि इसी रास्ते से जाने में घंटों का समय लग जाता है। कई जगहों पर सड़क इतनी टूटी हुई है कि वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है और लोगों को उतरकर पैदल चलना पड़ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.