देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ और गांजा की अवैध बिक्री तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे लेगों में चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घोरमारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित आमगाछी, बढ़ई टोला, गोरई, बांक, लातासरे, बुढ़वा कुरा, झालर, जमरो, कैरी और नवाडीह जैसे गांवों में नशीले पदार्थों की सप्लाई और खरीद-बिक्री का नेटवर्क सक्रिय बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस अवैध कारोबार में बिहार और पश्चिम बंगाल से आने वाले कुछ लोग शामिल हैं, जो ग्रामीण इलाकों तक ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ और गांजा पहुंचा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीएन लॉ कॉलेज में नशा मुक्ति पर जागरुकता कार्यक्रम बताया जाता है कि यह इलाका धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री का केंद्र बनता जा रहा है, जिस...