देवघर, मार्च 30 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन वार्डन चैताली नंदन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन के साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और विद्यालय की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करना था। बैठक को संबोधित करते हुए वार्डन चैताली नंदन ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चियों की विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। कहा कि नियमित उपस्थिति से ही छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं और लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और कुछ व्यावहारिक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों व पंचायत प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.