देवघर, मई 1 -- देवघर। मोहनपुर थाना के चित्रपोका गांव का एक युवक के अपहरण मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस पूरे कांड में अकेले दो-चार नहीं, बल्कि तकरीबन 15 से 16 युवक शामिल थे। सभी ने मिलकर साजिश रची, अपहरण की घटना को अंजाम दिया और बाद में वसूली गई रकम का आपस में बंटवारा कर लिया।

आरोपियों की स्वीकार्यता सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने पीड़ित युवक को साइबर अपराधी समझकर निशाना बनाया था। उन्हें लगा कि युवक के पास अवैध तरीके से कमाए गए पैसे हैं, जिसे दबाव बनाकर आसानी से वसूला जा सकता है। इसी गलतफहमी के आधार पर उन्होंने अपहरण की योजना बनाई और युवक को उठा लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि अपहरण के बाद आ...