देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले सात महीनों में करोड़ों रुपए के ब्राउन शुगर के साथ 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कुल 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 25 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। सूत्रों के अनुसार कांड संख्या- 195/2025 में चंदन कुमार व श्याम कुमार दास को आरोपी बनाया गया। वहीं कांड संख्या 204/2025 में रोहित कुमार मंडल और रोहित मंडल को गिरफ्तार किया गया। कांड संख्या- 208/2025 में रामजी मंडल और अंकित मंडल का नाम सामने आया। इसी क्रम में कांड संख्या- 224/2025 में श्रीकांत यादव, जबकि कांड संख्या- 242/2025 में श्याम कुमार दास, अभिमन्यु कुमार, रोशन कुमार राउत और मनीष कुमार को आरोपी बनाया गया। कांड संख्या- 255/2025 म...