देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। उसके बाद पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस का मानना है कि नेटवर्क में और भी कई लोग शामिल हो सकते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.