मोहनपुर : साइबर ठगों के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी
देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोरने गांव में साइबर ठगी करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी साइबर ठग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि मोरने गांव में कुछ युवक साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय हैं और लोगों को ऑनलाइन तरीके से ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की, लेकिन पुलिस वाहन पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग निकले। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी मामले में महीनों से फरार आरोपी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली, जहां से एक संदिग्ध मोबाइल फोन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.