देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव से मोहनपुर पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार की अगुवायी में की गयी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो साइबर अपराधी बिहार की एक आंगनबाड़ी सेविका को सीडीपीओ बनकर 30 हजार रुपए की ठगी कर चुके हैं। सूचना के आधार पर मोहनपुर पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप और तकनीकी साधनों के माध्यम से आरोपियों का लोकेशन ट्रैक किया। उसी आधार पर दोनों युवकों को सिमरजोर गांव से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से ठगी से संबंधित सारे सबूत भी पुलिस ने जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी कई राज्यों में सक्रिय रहा है। उन्होंने डिजिटल माध्यम का उपयोग कर लोगों को ठगने का काम किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.