देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना के कोठिया जनाकी गांव में साइबर क्राइम के आरोप में एक युवक को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। युवक के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए साइबर थाना भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इलाके में साइबर क्राइम की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। उसी आधार पर साइबर थाना ने कुछ शिकायतों का अवलोकन किया और आरोपी के लोकेशन का पता लगाया। पुलिस टीम ने बुधवार को कोठिया जनाकी गांव की झाड़ी में आरोपी की घेराबंदी कर रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं कुछ अन्य मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटाने और पहचान में लगी है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके साइबर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.