देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनियारी पोखर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जानकारी परिवारवालों को होते ही संदिग्ध अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी डॉक्टर ने ओपी को दे दी। मृतका की पहचान मोहनपुर थाना के कनियारी पोखर गांव निवासी 45 वर्षीया सोनिया देवी के रुप में की गयी है। घटना के संबंध में मृतका की पुत्री पूजा कुमारी ने बताया कि वह अपने ससुराल में थी। मां की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने के बाद मायके पहुंची तो पता चला कि सदर अस्पताल ले जाया गया है। जैसे ही अस्पताल पहुंची उसकी मां की मौत हो चुकी थी। बताया कि सुबह उसकी मां खेत की ओर गई थी। लौटने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर गयी। उसके मुंह से झाग निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.