देवघर, मार्च 10 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव में जमीन विवाद को लेकर 55 वर्षीया महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार को लेकर पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। महिला ने गांव के ही परशुराम राय, गोपी राय, परशुराम राय की पत्नी, भूदेव राय तथा भुटकू राय को आरोपी बनाया है। बताया है कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण आरोपियों ने साजिश के तहत उसके घर घुसकर गाली-ग्लौज व अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गले में पहनी चांदी की सिकड़ी भी छीन ली और घर में रखे अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल ने प्राथमिक उपचार कराया, उसके बाद थाना पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.