देवघर, मार्च 19 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बांझी गांव के पास छापेमारी की गई, जिसमें 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और चार पुड़िया गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांझी गांव निवासी विकास कुमार मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त था और लगातार पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी और उनकी टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, विकास कुमार मंडल के नेटवर्क में लगभग 50 से अधिक युवक शामिल ह...