देवघर, मार्च 20 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है। एसएस प्लस-2 हाईस्कूल मोहनपुर के मैदान में ब्राउन शुगर बेचने के इंतजार में बैठे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मोहनपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक आफताब आलम ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि 18 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:05 बजे सशस्त्र बल के हवालदार जियालाल साह और अलख कुमार शुक्ला के साथ सरकारी वाहन से दिवा गश्ती और विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर निकले थे। उसी दौरान करीब 11:45 बजे थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एसएस प्लस-2 हाईस्कूल के मैदान में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.