देवघर, मार्च 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री इन दिनों तेजी से फैल रही है। स्थानीय स्तर पर अवैध कारोबार इतना सक्रिय हो गया है कि शाम ढलते ही बाजार में नशे का कारोबार गर्म होने लगता है। खास बात यह है कि इस धंधे में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक शामिल हो रहे हैं, जिससे समाज में चिंता का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, ब्राउन शुगर की खेप पश्चिम बंगाल से मंगाई जा रही है। हाल ही में जानकारी मिली कि एक युवक बंगाल के घोरमारा इलाके से ब्राउन शुगर की खेप लेकर मोहनपुर पहुंचा था। सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात मोहनपुर पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन ठोस सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस को आशंका है कि सूचना लीक होने के कारण तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में ब्राउन शुगर तस्करी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.