मोहनपुर : बोलेरो की टक्कर से बच्ची गंभीर
देवघर, जून 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के समीप सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 10 वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर बांझी जंगल के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। बोलरो देवघर-बासुकीनाथ रोड कराने वाले किसी अधिकारी की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सड़क पर खेल रहे बालक को वाहन ने मारी टक्करघायल बच्ची की पहचान जानकारी के अनुसार घायल बच्ची बसडीहा गांव निवासी नारायण मांझी की 10 वर्षीया पुत्री सुनरी कुमारी है। बताया जाता है कि बच्ची कुछ सामान लेकर सड़क पार करने के लिए किनारे मौजूद थी, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.