देवघर, दिसम्बर 23 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने रविवार देर रात मोहनपुर बाजार के समीप से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ करने के बाद सोमवार दोपहर बाद छोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और नशे की हालत में आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान उनकी हरकतों से स्थानीय लोगों में डर लगने लगा था। मामले की सूचना स्थानीय मुखिया द्वारा फोन के माध्यम से मोहनपुर थाना को दी गई, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रात होने के कारण थाने में रखा गया। सोमवार सुबह परिजनों को थाना बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। जांच में किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं होने पर उन्हें दोपहर बाद छोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.