देवघर, मार्च 20 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर बाजार अवस्थित ओझा पूजन सामग्री की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ली है। पीड़ित दुकानदार जयचंद झा ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि बुधवार देर रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा है और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना की जानकारी पाते ही दुकानदार ने तुरंत मोहनपुर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चोरी की गई वस्तुओं में लगभग 23 हजार रुपए नकदी, करीब 50 किलो कांसा-पीतल के बर्तन और 5 से 10 ग्राम के छोटे-छोटे चांदी के आभूषण शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.