देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पशु व्यवसायियों से छिनतई कर ली गई है। थाना क्षेत्र के तीर नगर-सारवां बायपास सड़क पर रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत डीएम मोड़ के पास अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर दो व्यवसायियों से 1 लाख 77 हजार रुपये छीन लिए व मौके से फरार हो गए। थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी पीड़ित मो. इम्तियाज अंसारी, रघुनाथपुर गांव निवासी मो. एनुल अंसारी ने इस संबंध में संयुक्त आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि दोनों पशु व्यवसाय से जुड़ा है और प्रत्येक बुधवार को लगने वाले मोहनपुर साप्ताहिक हाट में जानवर खरीदने आता है। सुबह करीब 5 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर हाट जा रहा था। उसी दौरान डीएम मोड़ के पास सुनसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.