देवघर, फरवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के उसी गांव निवासी के रूप में की गई है। फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ जारी है। वहीं नाबालिग से पूछताछ के बाद तत्काल परिवारवाले को सौंप दिया है। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ भाग ले जा रहा था। यह भी आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर रिखिया के हरिलाजोरी मंदिर में शादी भी कर ली है। हालांकि मामले में थाना प्रभारी ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.