मोहनपुर : देर रात घूम रहे पांच संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ
देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात संदिग्ध गतिविधियों के संदेह में पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सभी युवक नगर थाना क्षेत्र निवासी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि देर रात मोहनपुर क्षेत्र में इनकी मौजूदगी का क्या उद्देश्य था और आखिर सभी एक साथ वहां क्यों एकत्र हुए थे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस की नजर कुछ युवकों पर पड़ी, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों द्वारा दिए गए जवाबों से पुलिस पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई, जिसके बाद सभी को हिरासत में लिया गया। यह भी पढ़ें- शहर में बढ़ी पुलिस की चौकसी सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए पांचों युवक नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.