मोहनपुर : थाना में शांति समिति की बैठक के दौरान हंगामा
देवघर, मई 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को मोहनपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान उस समय माहौल गरम हो गया, जब उपस्थित कुछ ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर विभिन्न आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, दुकानदारों व स्थानीय ग्रामीणों सहित करीब 70 लोग शामिल हुए। हालांकि कुछ देर बाद मामला स्वतः शांत हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब चार बजे थाना परिसर में बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई थी। अध्यक्षता थाना प्रभारी सालो हेंब्रम कर रहे थे। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व आमलोगों को आमंत्रित किया गया था। थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों से क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.