देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहीजोर गांव से 500 मीटर दूर अवस्थित एक तलाब किनारे खेलने गए सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक दहीजारे गांव निवासी शिवाजी कुमार का पुत्र शिवम कुमार है। बताया जाता है कि मृतक के पिता शिवाजी कुमार झारखंड पुलिस में कार्यरत है। वर्तमान में दुमका जिला में पदस्थापित है। हाल ही में छुट्टी लेकर परिवार के साथ गांव आए थे। बेटे के साथ समय बिता रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह छुट्टी परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन जाएगी। उधर घटना की जानकारी परिवारवालों को होने पर सभी पहुंचे व तलाब से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी डॉक्टर ने ओपी को दे दी। घटना की जानकारी गांव...