देवघर, नवम्बर 23 -- देवघर। मोहनपुर थाना के चोपामोड़ अवस्थित जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस)- 5 कैंप में शनिवार की सुबह गोली लगने से हवलदार की मौत हो गई। मृतक हवालदार 50 वर्षीय शिवपूजन पाल है। मृतक मूल रूप से बिहार के भभुआ जिला निवासी थे। घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिवपूजन पाल एके-47 चार्ज कर रहे थे। इस दौरान अचानक हथियार से लगातार 5-6 राउंड गोलियां फायर हो गईं। गोलियां सीधे उनकी गर्दन के ऊपरी हिस्से में आकर लगने से मौके पर ही गिर पड़े और मौत हो गई। पूरी घटना इतनी जल्द हुई कि आसपास में मौजूद जवान भी कुछ समझ नहीं पाए। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की जानकारी डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार को दी गई। रांची में होने के कारण सूचना मिलते ही वे देवघर के लिए रवाना हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.