देवघर, मार्च 21 -- देवघर। सीमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिले की पुलिस टीम पर मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हमला करने की कोशिश की गयी। शुक्रवार देर शाम संदिग्ध वाहन सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ एक युवक ने कथित रूप से दुर्व्यवहार करते हुए ईंट-पत्थर चलाने और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद मोहनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस एक आपराधिक घटना में प्रयुक्त वाहन की जांच के सिलसिले में मोहनपुर पहुंची थी। पंजीयन संख्या के आधार पर पुलिस टीम मोहनपुर थाना की सहायता से थाना क्षेत्र के बांक गांव में छानबीन करने पहुंची। वहां पवन कुमार मंडल के घर के सामने खड़ी संदिग्ध गाड़ी की जांच की जा रही थी। उसी दौरान पवन कुमार मंडल का पुत्र हरिनंदन कुमार मौके पर ...