देवघर, मई 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध दंपति व परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली को लीलू दास ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। 78 वर्षीय लीलू दास ने बताया है कि मोहनपुर निवासी है। करीब 60 वर्ष पूर्व स्व. देतराज लक्ष्मीश्वरी देवी उर्फ रानी साहबा द्वारा दान स्वरूप रहने के लिए जमीन दी गई थी। उसी जमीन पर वर्षों से कच्चा घर बनाकर परिवार सहित रह रहे थे। आरोप है कि करीब तीन वर्ष पूर्व मोहनपुर निवासी अजय गुप्ता और उसके पुत्र अमन गुप्ता ने उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घर और दुकान का काउंटर तोड़ दिया। वर्तमान में परिवार प्लास्टिक की झोपड़ी बनाकर रहने को विवश है। कहा गया है कि आरोपितों द्वारा लगातार परेशान किया जाता है। बाइक शोरूम की छत से गंदा पानी और कचरा झोपड़ी पर फेका जाता है। साथ ही शोरूम के कर्म...