मेरठ, अप्रैल 30 -- मोहनपुरी इलाके में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उखाड़ने वाले उपभोक्ताओं की सूची मीटर नंबरों के आधार पर तैयार कर ली। यह सूची बिजली अधिकारियों की ओर से पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बिजली अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सूची को पुलिस जांच-कार्रवाई में शामिल करेंगी। दूसरी ओर, स्मार्ट मीटर एवं त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार कराने के लिए उपभोक्ता दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही। स्मार्ट मीटर एवं बिलिंग को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए अफसर जुटे हैं। शिविर आयोजित करके एवं दो अलग सेल के जरिए समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। इसके बाद भी स्मार्ट मीटर एवं बिलिंग को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां कम नहीं हो रही। कहीं मीटर जंप करने से अधिक रीडिंग के...