मेरठ, अप्रैल 27 -- प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मोहनपुरी इलाके में प्रीपेड मीटर से परेशान महिलाओं ने अपने-अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ लिये और तारों को सीधे जोड़कर बिजली चालू कर ली। शाम को महिलाएं घरों से उखाड़े गए मीटरों के साथ नई मोहनपुरी स्थित बिजलीघर पहुंची और जोरदार प्रदर्शन करते हुए पार्षद उत्तम सैनी की मौजूदगी में मीटरों को बिजलीघर परिसर में फेंक दिया। महिलाओं ने कहा कि उनके पुराने पोस्टपेड मीटर लेकर आना, अन्यथा कोई अफसर-कर्मचारी उनके मोहल्ले में न आए, वरना वह बंधक बना लेंगी। सोमवार सुबह से ही मोहनपुरी इलाके में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से परेशान महिलाओं ने एकत्रत होकर हंगामा शुरू कर दिया था। यह भी पढ़ें- औरतों ने संभाला स्मार्ट मीटर विरोध का मोर्चा, बिजली दफ्तर में कई जगह बवाल,...