मेरठ, अप्रैल 30 -- मोहनपुरी में मीटर उखाड़ने के बाद बाधित बिजली को चालू कराने एवं पोस्टपेड मीटर लगवाने को लेकर बुधवार को महिलाओं ने जुलूस निकालकर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गई। दूसरी ओर, महिलाओं को आता देख कर्मचारी नई मोहनपुरी बिजलीघर से गायब हो गए। बुधवार शाम काफी संख्या में मोहनपुरी इलाके से महिलाएं एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंचीं। आक्रोश जताते हुए वह धरना देकर बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उखाड़कर मोहनपुरी बिजलीघर पर डाल दिए थे। तीन दिन से किसी भी अधिकारी ने उनसे कोई वार्ता नहीं की। बिजली चालू कराने के लिए भी अफसर-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- मोहनपुरी में मीटर उखाड़ने वालों की बनाई सूची महिलाओं ने कहा कि मीटर उखड़ने के बाद उनकी बाधित बिजली चालू कराई जाए। उनके ...