आगरा, फरवरी 24 -- विद्या भारती से संबद्ध जन शिक्षा समिति की ओर से सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन मोहनपुरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में हुआ। इस बौद्धिक प्रतियोगिता में कासगंज, एटा और अलीगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभा खोज परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा पांच और आठ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। संकुल स्तर पर हुई इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों की तार्किक और शैक्षिक क्षमता को निखारना रहा। परीक्षा संयोजक सुखवीर सिंह पुंढीर के निगरानी में हुई। इस दौरान विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमवीर सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, सदस्य पंकज पुंढीर, विचित्रपाल क...