आगरा, अप्रैल 6 -- ब्लॉक क्षेत्र के मोहनपुरा इलाके में रविवार को बूंदाबांदी के साथ कुछ देर ओले पड़े। अचानक ओले देख क्षेत्रीय लोग भयभीत हो गए। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित दिखाई दिए। हालांकि कुछ देर बाद ही ओले पड़ना बंद हो गए। ग्रामीणों की मानें तो सिकन्दराराऊ क्षेत्र में ओलावृष्टि अधिक हुई है। इसी वजह से मोहनपुरा क्षेत्र में भी असर दिखाई दिया है। ग्रामीणों की मानें तो गनीमत रही कि कुछ ही मिनटों में ओलावृष्टि बंद हो गई, अन्यथा किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.