देवघर, दिसम्बर 8 -- देवघर। मोहनपुर थाना में चौकिदार के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि चकरमा के पास कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने धक्का मार कर फरार हो गया था । घटना की जानकारी होने के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया । जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। चौकीदार गुरुदेव मिर्धा, उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता रतन मिर्धा, निवासी चकरमा, वर्तमान में मोहनपुर थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को शाम को वे थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती कर रहे थे। गश्ती समाप्त होने के बाद जब वे लगभग 7 बजे अपने घर लौट रहे थे और प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मोहनपुर से लगभग 30 मीटर आगे मोहनपुर हाट की ओर पहुंच...