देवघर, दिसम्बर 8 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड के डुमरिया गांव में रविवार को एक विशाल महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज सुधार से जुड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत चौधरी ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता अजय कुमार यादव द्वारा किया गया। महापंचायत में पारित प्रमुख प्रस्तावों में मृत्युभोज जैसी कुप्रथाओं का बहिष्कार और पाखंड-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प प्रमुख रहा। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि अब किसी भी प्रकार का दान ब्राह्मण या महापात्र को नहीं दिया जाएगा। दान राशि का उपयोग समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री जैसे कलम, कॉपी उपलब्ध कराने में किया जाएगा, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य भूतनाथ यादव की स्वर्गीय माता अहिल्या देवी को ...