घाटशिला, फरवरी 17 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया वन क्षेत्र के दिघी स्थित मोहनडुंगरी और बूढ़ीसोल जंगल में मंगलवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसने देखते ही देखते आग ने फूलों से लदे काजू के दर्जनों पेड़ों और सैकड़ों अन्य पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी वनपाल कल्याण महतो के निर्देश पर क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने एयर ब्लोअर की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से साल के जंगल तक फैल गई, जिससे पूरा इलाका धुएं से भर गया। इस अगलगी के कारण जंगल में रहने वाले छोटे वन्य प्राणियों और पक्षियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग को आशंका है कि किसी ग्रामीण द्वारा लगाई गई आग ने यह विकराल रूप धारण किया है। उल्लेखनीय है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.