मोहनगंज में फिर टूटी पाइपलाइन, घरों में प्रेशर कम हुआ
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। लाल इमली चौराहे के पास स्थित पार्क और संकट मोचन मंदिर के बीच पाइप लाइन टूटने से दिनभर पानी बर्बाद होता रहा। सुबह से देर शाम तक लगातार पानी बहने के कारण हजारों लीटर जल व्यर्थ चला गया। भीषण गर्मी और जल संरक्षण की अपीलों के बीच हुई इस लापरवाही ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप लाइन टूटने से आसपास के घरों में पानी का प्रेशर काफी कम हो गया, जिससे कई घरों की टंकियां नहीं भर सकीं। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आपूर्ति सामान्य हो सके। यह भी पढ़ें- नप के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल का संकट, जेई को मिला आदेश इस संबंध में जीएम जलकल विजय नारायण मौर्य ने बताया कि पाइप लाइन टूटने की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.