रायबरेली, मार्च 28 -- तिलोई,(रायबरेली)संवाददाता। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के विराज में काला बाजारी करने के लिए अवैध रूप से एकत्र किए गए 235 लीटर पेट्रोल और 50 लीटर डीजल को पुलिस ने बरामद किया। इस अवैध भंडारण के लिए कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुखबिर से पुलिस को विराज कस्बे में पेट्रोल और डीजल के अवैध बिक्री और भंडारण की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने विराज बाजार में बिना लाइसेंस पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री और भंडारण को पकड़ा। पकड़े गए कारोबारी की पहचान अकबर हुसैन निवासी विराज के रूप में हुई।पुलिस की पूछताछ में वह पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से कुल 235 लीटर पेट्रोल, 50 लीटर डीजल, एक कूपी, तेल मापने के उपकरण तथा तेल निकालने वाली मशीन बरामद कर कब्जे में ...