नैनीताल, जुलाई 1 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के मल्लीताल स्थित मोहनको रोड पर यातायात अव्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार देर रात हाईकोर्ट के पास चीन बाबा चौराहे पर गलत दिशा से ओवरटेक करने को लेकर बाइक चालक, पर्यटक और स्थानीय टैक्सी चालक के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलत दिशा से वाहन निकालने को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान स्थानीय टैक्सी चालक तौहीद घायल हो गया। उसके कंधे में गंभीर चोट आने पर उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- नैनीताल के बाइक चालक दें ध्यान; बिना इस सामान के नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश जारी अस्पताल के डॉ. साहिल ने बताया कि तौहीद के कंधे में डिसलोकेशन हुआ है औ...