गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम शहर के बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए अपने बिजली घरों का नवीनीकरण करने की योजना बना रहा है। जिसके तहत शहर के एक तिहाई क्षेत्र को बिजली देने वाले मोहद्दीपुर ओल्ड बिजली घर का नवीनीकरण करेगा। इसके लिए निगम को मुख्यालय से स्वीकृति भी मिल गई है। मोहद्दीपुर ओल्ड बिजली घर के नवीनीकरण में करीब 8.5 करोड़ का खर्च आएगा। आगामी गर्मी के दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका को देखते हुए बिजली निगम ने यह निर्णय लिया है। मोहद्दीपुर ओल्ड बिजली घर का निर्माण सन 1986 में हुआ था। इस बिजली घर से वर्तमान में करीब एक दर्जन उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है, जिससे करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के घरों में बिजली पहुंचती है। निगम के अभियंताओं का कहना है कि बिजली घर को करीब 40 साल बाद नवीनीकृत किया जाएगा। इन 40 वर्षों में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.