देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। मोहकमपुर फ्लाईओवर की सर्विस लेन के पास पंचायती शिव मंदिर के पुनर्निर्माण का मामला एक दशक बाद भी लंबित है। आरोप है कि एनएच चौड़ीकरण के दौरान मंदिर की भूमि का अधिग्रहण इस वादे के साथ किया गया था कि इसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।

समस्या का विवरण शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2016-17 से वे एनएचएआई दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। इसी मामले में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत एनएचएआई को पत्र लिखकर मामला सुलझाने को कह चुके हैं। उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया था कि शिव मंदिर के एक हिस्से का अधिग्रहण होने के बाद विभाग ने कोर्ट में पेश शपथपत्र में पुनर्निर्माण का लिखित में आश्वासन दिया था।

विधायक का पत्र अब डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी इस बाबत एनएचएआई के ...