देहरादून, मार्च 31 -- मोहकमपुर स्थित रेलवे फाटक को फ्लाईओवर निर्माण के बाद स्थायी रूप से बंद किए जाने के खिलाफ क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। नवादा, नथननपुर और माजरी माफी क्षेत्र की जनता ने रेलवे स्टेशन के अधीक्षक से भेंट कर इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग की। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि फाटक बंद होने से माजरी माफी और आसपास के हजारों लोगों को लंबा यू-टर्न लेना पड़ रहा है। सबसे बुरा प्रभाव केंद्रीय विद्यालय के हजारों छात्रों पर पड़ रहा है, जिन्हें भारी ट्रैफिक के बीच लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे न केवल उनका समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि व्यस्त फ्लाईओवर के पास दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। खराब मौसम और कोहरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। हाल...