मेरठ, मार्च 12 -- दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर में एक घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी हो गए। थाना टीपीनगर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहकमपुर निवासी बंटी कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी किसी काम से घर का ताला लगाकर दोपहर में बाजार गई थी। वापस आई तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सेफ व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल व नकदी चुरा ली। उन्होंने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी से चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...