मोस्टवाटेंड गैंगस्टर वेंकट गर्ग डिपोर्ट कर आज आएगा भारत
गुड़गांव, जून 10 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा के सबसे कुख्यात और मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों की सूची में शामिल वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया में हिरासत में ले लिया गया है। गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग के प्रत्यर्पण और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम जॉर्जिया पहुंच चुकी है। गैंगस्टर को जल्द ही कानूनी प्रक्रियाओं के बाद गुरुवार को भारत लाया जाएगा।मूल रूप से हरियाणा के नारायणगढ़ (अंबाला) का रहने वाला वेंकटेश गर्ग बेहद शातिर दिमाग अपराधी है। उसके खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में हत्या, लूट, फिरौती और आर्म्स एक्ट के 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वेंकटेश गर्ग का नाम सबसे ज्यादा तब चर्चा में आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.