गोपालगंज, फरवरी 2 -- भोरे। एक संवाददाता भोरे वन प्रक्षेत्र अंतर्गत खेदुआपुर गांव में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव देखा। मोर की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय गौरव का सम्मान करते हुए मृत मोर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इसी इलाके में ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसकी जांच वन विभाग द्वारा की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.