सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। गोशैसिंहपुर रोड स्थित मोतिगरपुर ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन वाचर धर्मेंद्र सिंह एवं अखिलेश कुमार द्वारा मोर को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. आरके चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत मोर के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत वन विभाग के डिप्टी रेंजर चंद्रप्रकाश की मौजूदगी में गौरा पौधशाला परिसर में पूरे सम्मान के साथ मोर का अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.